वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का नैक मूल्यांकन सोमवार को शुरू हो गया। मूल्यांकन प्रक्रिया में इस बार काफी बदलाव भी किया गया है। सोमवार को नैक से सिर्फ एक विशेषज्ञ जेएनयू के स्कूल ऑफ संस्कृत ऐंड इंडिक स्टडीज के प्रो. सुधीर आर्य विवि पहुंचे। पांच अन्य सदस्य मूल्यांकन और समीक्षा प्रक्रिया में ऑनलाइन जुड़े रहे। मूल्यांकन बुधवार तक चलेगा। सुबह 9.30 बजे विश्वविद्यालय पहुंचे नैक के विशेषज्ञ ने एसएसआर में उल्लिखित बिंदुओं की निरीक्षण किया। योग साधना केंद्र में कुलपति, कुलसचिव सहित सभी संकाय प्रमुख और वरिष्ठ आचार्यों के साथ बैठक में उन्होंने विश्वविद्यालय का प्रेजेंटेशन देखा। इसके बाद आईक्यूएसी के सदस्यों के साथ बैठक की पिछले पांच साल में विवि की उपलब्धियों और शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के बिंदुओं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.