जामताड़ा, नवम्बर 26 -- संविधान हमारे लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी एवं मार्गदर्शक: डीडीसी जामताड़ा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में बुधवार को संविधान दिवस के मौके पर डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं कर्मियों के द्वारा प्रस्तावना पठन किया गया। डीडीसी ने कहा कि संविधान हमारे लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी एवं मार्गदर्शक है। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। कहा कि संविधान दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है। कहा कि आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को हमारा संविधान बनकर तैयार हुआ था। उस दिन से ही हम इस तिथि को संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। संविधान हमारे लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी एवं मार्गदर्शक है। सही मायने में यह हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक ...