सिमडेगा, मई 6 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के दोनो विस क्षेत्र से हज़ारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदधारी मंगलवार को संविधान बचाओ महारैली में भाग लेने के लिए रांची रवाना हुए। विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में एकजुट होकर रांची रवाना हुए। कार्यकर्ताओं में देश के संविधान की रक्षा को लेकर जबरदस्त जोश दिखाई दिया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है और उसकी रक्षा के लिए हम किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले से हज़ारों लोगों की यह भागीदारी इस बात का प्रतीक है कि झारखंड की जनता संविधान और लोकतंत्र को लेकर कितनी सजग है। उन्होंने कहा कि रैली में शामिल होने के लिए उमड़े जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि कांग्रेस की जड़ें जनमानस में गहरी हैं और जब बात लोकतंत्र की हो, तो पार्टी कार्यकर्ता...