चंदौली, फरवरी 7 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक पूर्वी बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर शनिवार को हुई। बैठक में एसआईआर से संबंधित जनता को आ रही समस्याओं, मनरेगा का नाम बदलने व कानून में बदलाव किए जाने पर चर्चा हुई। साथ ही आठ फरवरी को वाराणसी में आयोजित संविधान संवाद रैली में भारी संख्या में उपस्थिति होने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार जनता के हितों से खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस मनरेगा कानून में किए गए बदलाव के खिलाफ निरंतर विरोध करती रहेगी। वही एसआईआर से संबंधित जनता को आ रही समस्याओं के निराकरण के लिए कांग्रेस जल पूरी तरह सेवारत व तत्पर है। शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि 8 फरवरी को वाराणसी में होने वाला संविधान संवाद रैली में जिले में काफी संख्या में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.