जमशेदपुर, नवम्बर 28 -- संविधान दिवस पर बुधवार को समाहरणालय जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया। सभी अधिकारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए संविधान निर्माताओं के आदर्शों को स्मरण किया। उपायुक्त ने कहा कि संविधान देश के लोकतांत्रिक ढांचे की आधारशिला है और इसके मूल्यों- न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को व्यवहार में उतारना हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और सेवा भाव के साथ काम करने का संदेश दिया। इस क्रम में सभी अनुमंडल कार्यालयों, प्रखंड मुख्यालयों, विभागीय दफ़्तरों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी प्रतिष्ठानों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.