कानपुर, नवम्बर 26 -- संविधान दिवस पर बार और लॉयर्स एसोसिएशन में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने संविधान बनाने की जरूरत क्यों पड़ी, इस पर अपने विचार रखे। कहा, देश संविधान से चलता है। संविधान को बचाए रखना, उसका पालन करना हम सभी का कर्तव्य है। संविधान का कोई दुरुपयोग न करे, इसका ध्यान रखने और संविधान की रक्षा करने की जिम्मेदारी अधिवक्ताओं पर ज्यादा है। बार एसोसिएशन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष इंदीवर वाजपेई और संचालन महामंत्री अमित सिंह ने किया जबकि लॉयर्स एसोसिएशन में हुई गोष्ठी की अध्यक्षता अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा और संचालन महामंत्री राजीव यादव ने किया। गोष्ठी में कौशल किशोर शर्मा, राम बहल विद्यार्थी, रवींद्र शर्मा, सुरेंद्र कुशवाहा, करीम अहमद सिद्दीकी आदि ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.