जहानाबाद, नवम्बर 26 -- अरवल, निज संवाददाता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सदर प्रखण्ड परिसर स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करके संविधान दिवस मनाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अरवल विधायक मनोज कुमार उपस्थित रहे। बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर विधायक मनोज कुमार ने कहा कि हर भारतीय नागरिक के लिए 26 नवंबर संविधान दिवस बेहद गर्व का दिन है। कोई भी देश बिना संविधान के नहीं चल सकता। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। संविधान में ही देश के सिद्धांत और उसको चलाने के तौर तरीके होते हैं। सनातन संस्कृति को बचाए रखने, भारत के संविधान की रक्षा करने...