विकासनगर, अप्रैल 29 -- कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान और संविधान से खिलवाड़ के आरोप को भाजपा ने निराधार बताया। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि संविधान से खिलवाड़ को कांग्रेस अपना मौलिक अधिकार समझती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने तो पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जमाने से ही संविधान का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया था, जो आज तक रुका नहीं है। मंगलवार को नगर के जिस होटल में कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे, उसी से सटे दूसरे होटल में उसी समय भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल मीडिया से बात कर कांग्रेस के दावों को नकार रहे थे। उन्होंने कहा कि संविधान में समय और आवश्यकता के अनुसार परिवर्तन करना भी भारतीय संविधान का ही हिस्सा है। संविधान के अनुच्छेद 368 में ही इसमें संशोधन की भी व्यवस्था की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.