संतकबीरनगर, अक्टूबर 11 -- संतकबीरनगर, निज संवादाता। मिशन शक्ति अभियान के छठवें दिन शुक्रवार को संविधान में महिलाओ को दिए गए अधिकार विषय पर ऑनलाइन व्याखान का आयोजन किया गया। आयोजन हीरालाल रामनिवास स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय की मिशन शक्ति की टीम एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वधान में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ रश्मि साहू, असिस्टेंट प्रोफेसर, लॉ एपीएन कॉलेज बस्ती ने बताया कि आजादी के बाद से आधी आबादी को मजबूत करने के उद्देश्य से संविधान में कई अधिकार दिए गए हैं। इसकी ज़रूरत जनसंख्या में महिलाओं के अनुपात में अंतर, बालिकाओं, किशोरियों तथा महिलाओं के साथ होते भेदभाव व असमानता के चलते महसूस की गई थी। स्वतंत्रता के पश्चात विभिन्न समाज सुधारकों एवं सरकार के प्रयासों से लैंगिक समानता का सिद्धांत, भारतीय संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.