महाराजगंज, मई 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा क्षेत्र के गजरहा चौराहे पर कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में जिला स्तरीय संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव और जोन प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने कहा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों, मजलूम दलितों को मजबूत आवाज देकर डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने में संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। फरेन्दा विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार फासीवाद का सहारा लेकर देश के संविधान के साथ और देश की स्मिता के साथ खिलवाड़ कर रही है। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने संगठन को ...