गढ़वा, मई 5 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को सर्किट हाउस में प्रमुख कांग्रेसियों की एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओबैदुल्लाह ने कहा कि छह मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में 11 बजे से झारखंड प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में जिले के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होंगे। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी के राजू ,सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद के आगमन को लेकर ज़िले के कांग्रेसजन काफ़ी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को बदल कर गरीब दलितों की अधिकार को मारना चाहती है लेकिन कांग्रेस ऐसा हरगिज नहीं होने देगी। प्रदेश सचिव प्रभात दुबे...