रांची, मई 5 -- खलारी, प्रतिनिधि। खलारी प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को केडी नेहरू क्लब, खलारी में प्रखंड अध्यक्ष साबिर अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। यह बैठक झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर आयोजित की गई थी, जिसमें संगठनात्मक एकता को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार किया गया। बैठक में उपस्थित प्रखंड पर्यवेक्षक राज उरांव और विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी ने छह मई को रांची के धुर्वा में आयोजित संविधान बचाओ रैली में खलारी प्रखंड के प्रत्येक पंचायत से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह रैली संविधान की रक्षा के लिए जनजागरण और जनसंघर्ष का प्रतीक बनेगी। सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से रैली को सफल बनाने का संकल्प लिया और जनसंपर्क अभियान...