रांची, मई 4 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने को लेकर नगड़ी के टिकराटोली में कांग्रेस पार्टी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सहावीर लोहरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, बंधु तिर्की, अजयनाथ शाहदेव सहित प्रदेश के अन्य पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि आगामी छह मई को पार्टी द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर काम करें। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जागरूक करें और जनसंपर्क अभियान चलाएं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि नगड़ी प्रखंड में वे पहले स्वास्थ्य ...