रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची में छह मई को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को ऐतिहासिक और जन-सैलाब से भरा बनाने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में गठित समितियां दिन-रात तैयारी में जुटी हैं। रैली को लेकर हर स्तर पर गंभीरता और संकल्प दिख रहा है, चाहे वह राजधानी के मोहल्लों की बैठकें हों या सुदूर प्रखंडों में आमजन से सीधा संवाद। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर शहर के हर चौक-चौराहे तक रैली को लेकर जनजागरुकता फैलाई जा रही है। होर्डिंग्स पूरी रांची में लगायी जा रही हैं। रैली की तैयारियों का जमीनी जायजा लेने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ. सीरी बेला प्रसाद रांची में मौजूद हैं और पल-पल की मॉनिटरिंग कर रहे ह...