रांची, अप्रैल 28 -- बुंडू, संवाददाता। रांची के पुराना विधानसभा मैदान, धुर्वा में आयोजित संविधान बचाओ रैली की सफलता के लिए फुलवार टोली, बुंडू स्थित सामुदायिक भवन में बुंडू प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष, पंचायत पदाधिकारी और सभी फ्रंटल के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रैली के उद्देश्यों से अवगत कराते प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, रांची जिलाध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो ने कहा कि देश में आज संविधान संकट में है। देश की एनडीए सरकार संविधान बदलने के लिए परेशान है। ऐसे में आज विकट परिस्थिति में कांग्रेस ही देश को बेहतर विकल्प दे सकती है। मौके पर मंडल प्रभारी विनोद कुमार सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर महतो, अनिल मंडल, जीतलाल महली, भीम मछुआ आदि ने अपने विचारों को रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.