रांची, मई 2 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान की सफलता के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में शुक्रवार को कांग्रेस भवन में संपन्न हुई। केशव महतो कमलेश ने संविधान बचाओ अभियान के तहत चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत प्रथम चरण में सभी प्रदेशों में राज्य स्तर की रैली आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में कई राज्यों में संविधान बचाओ रैली संपन्न हो चुकी है। छह मई को रांची के पुराना विधानसभा मैदान में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। इसकी सफलता के लिए हमें पूरे समन्वय के साथ काम करना होगा। कार्यकर्ताओं से संपर्क करने का कोई भी माध्यम छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें लगातार कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित कर इस अभियान और रैली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.