बागेश्वर, अप्रैल 29 -- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस का संविधान बचाओ यात्रा एक ढकोसला है। संविधान का अपमान करने वाली पार्टी लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि 1949 में कांग्रेस सरकार ने 370 को जम्मू कश्मीर में मुख्य धारा से अलग कर दिया। देश में दो निशान, दो संविधान और दो प्रधान प्रदान किया। 1951 में अनुच्छेद 19 के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खत्म किया। मीडिया की आवाजों को राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाया। 1954 में वक्फ अधिनियम 1954 को पारित कर वोट बैंक को खुश किया। 25 जून 1975 में इंदिरा गांधी ने चुनाव को निष्पक्ष घोषित किया। 25 जून 1975 देश में आपातकाल लगाया। आठ दिसंबर 1971 में भारत के संपत्ति के मौलिक अधिकार को समाप्त किया। सन 19...