हजारीबाग, मई 4 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। रांची के धुर्वा मैदान में आगामी 6 मई को आहूत संविधान बचाओ महारैली की तैयारी को लेकर रविवार को झारखंड कार्यालय में प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रखंड पर्यवेक्षक शारदा रंजन दुबे के अलावा असगर अली शामिल हुए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्बास अंसारी व संचालन नारायण महतो ने किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने महारैली की तैयारी को लेकर अपने विचार रखे। पर्यवेक्षक ने कहा कि जातीय जनगणना की घोषणा कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत है। पार्टी ने इसके लिए सड़क से सदन तक लंबी लड़ाई लड़ी। अब यह घोषणा सिर्फ घोषणा बनकर नहीं रह जाये, इसके लिए आंदोलन जारी रखना होगा। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि महारैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई राष्ट्रीय नेतागण भाग लेंगे। इसमें सभी पंचायतों से बढ़-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.