जमशेदपुर, मई 4 -- झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी एवं जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे 6 मई को रांची के पुराना विधानसभा धुर्वा मैदान में संविधान बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने पहुंचे। प्रदेश सचिव सह पर्यवेक्षक राकेश तिवारी ने कहा कि साकची प्रखंड में संगठन सृजन 2025 के तहत कार्यक्रम चलाया जाना है लेकिन उससे पहले 6 मई को रांची पहुंचकर महारैली को सफल बनाना है। उन्होंने कहा इस महारैली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई राष्ट्रीय नेता संबोधित करेंगे। महारैली प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में ऐतिहासिक होने जा रहा है। इसलिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.