गया, अप्रैल 28 -- बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम से निकले संविधान बचाओ पैदल यात्रा में गया के सैकड़ों कांग्रेसी शामिल होंगे। यात्रा राजापुर पुल होते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद समाधि स्थल बांस घाट तक जाएगी। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, सेवादल के टिंकू गिरी, विशाल कुमार आदि ने चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा के समक्ष जनजागरण अभियान कर सभी गयावासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में 29 अप्रैल को पटना चलने का आह्वान किया। लोगों ने कहा कि सम्पूर्ण भारत में संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम के तहत संविधान बचाओ पैदल यात्रा आयोजित कर जन- जन, घर- घर में संविधान को अक्षुण्ण रखने का संदेश देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.