बहराइच, मई 29 -- मिहींपुरवा, संवाददाता। मिहींपुरवा तहसील के मोतीपुर में गुरुवार को डायमंड पैलेस में संविधान बचाओ कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाई। इसमें संविधान ,जातीय जनगणना, महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। ग्रामीणों को कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी गई। जिला अध्यक्ष शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के हाथ में संविधान ही नहीं उनके दिल में भी संविधान है। चौपाल में स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई। इसके बाद मोतीपुर में घर-घर झंडा कार्यक्रम के तहत जनसंपर्क किया गया। कांग्रेस की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया गया। जिला अध्यक्ष ने लोगों के घरों पर कांग्रेस का झंडा भी लगाया। चौपाल कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहाना सिद्दीकी रही। नरेंद्र गौतम, मो. फैजल, नईम सिद्दीकी, धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.