बरेली, मई 27 -- संविधान के लिए अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने पर एक अधिवक्ता ने वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में वायरल वीडियो में संविधान की तुलना होटल के मेन्यू से करने का आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अमर्यादित टीका टिप्पणी करने का सिलसिला थम नहीं रहा है। ग्राम मंडनपुर निवासी युवक की कैफ मंडनपुर वाला नाम से सोशल मीडिया पर आईडी है। आरोप है कि युवक ने एक होटल में संविधान पर अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो पोस्ट कर दिया। इस मामले में एक अधिवक्ता ने वीडियो वायरल करने वाले के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला केशवपुरम निवासी अधिवक्ता खड़क सिंह ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति होटल में बैठकर अमर्यादित टिप्पणी करते हुए भारतीय संविधान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.