लखनऊ, जनवरी 12 -- अगले सौ दिनों में कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान के तहत सड़कों पर उतरेगी, एसआईआर की प्रक्रिया में निगरानी करेगी, संविधान संवाद पंचायतें करेगी और रैलियों से जनता को जागरूक भी करेगी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने सोमवार को कांग्रेस के अगले सौ दिनों के कार्यक्रम का विस्तृत ब्योरा रखा। आराधना मिश्रा ने कहा कि हम इस चुनावी वर्ष में अगले 100 दिनों की कार्ययोजना घोषित कर कांग्रेस का चुनावी शंखनाद करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने वोट चोरी के मंसूबों पर काम कर रही है, मनरेगा का कानूनी अस्तित्व खत्म कर उसे मात्र एक योजना बनाने का कुचक्र रच रही है और एसआईआर के जरिए हमारे वोटों को काटने की साजिश कर रही है। बावजूद इसके हम प्रतिबद्ध हैं कि भाजपा के मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे। उन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.