चित्रकूट, दिसम्बर 8 -- चित्रकूट। संवाददाता सपा और कांग्रेस ने पार्टी कार्यालयों में शनिवार को संविधान निर्माता डा भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव ने कहा कि डा आंबेडकर ने हार को भी हथियार बनाया। उनके पास धन नहीं था, लेकिन दृष्टि थी। इस दौरान सांसद कृष्णा देवी पटेल, पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, डा निर्भय सिंह पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने संविधान निर्माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलन किया। कांग्रेस कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कहा कि उनके विचारों को सिर्फ याद नहीं करेंगे, बल्कि अपने जीवन, समाज एवं राजनीति का मार्गदर्शन बनाएंगे। इस दौरान विजयमणि त्रिपाठी, अवधेश करवरिया, अनिल गुप्ता, शिवगुलाम वर्मा आदि लोग म...