एटा, अप्रैल 19 -- भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव पर संविधान में महिलाओं की भूमिका विषय पर संगोष्ठी हुई, जिसका शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आरके गोस्वामी ने किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संगोष्ठी में विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। महाविधालय की प्राध्यापक डॉ विभा ने संविधान निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संवैधानिक परिदृश्य को आकार देने वाली पंद्रह महिलाओं का योगदान रहा, जिसमें अम्मू स्वामीनाथन, एनी मस्कारेन, मुस्लिम महिला बेगम कुदसिया, ऐजाज रसूल, दलित महिला दक्षायनी वेला युधन ने निर्भीकता से अस्पृश्यता का विरोध किया। वंचित समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। हिंदू कोड ...