बाराबंकी, नवम्बर 27 -- फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर तहसील क्षेत्र के पांच प्रमुख स्थानों पर विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने 100 फीट स्तम्भ पर तिरंगा फहराया। इस दौरान ब्लाक फतेहपुर में उपस्थित लोगों को विधायक ने शपथ दिलाई। बुधवार को ब्लाक फतेहपुर में ध्वाजारोहण के पश्चात आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि संविधान भारत के स्वाभिमान, तिरंगे और देश की एकता-अखंडता का प्रतीक है। कहा कि भारत का राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान है, जिसके लिए अनगिनत सैनिकों ने भारत की सीमा पर अपनी जान जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा कर रहे हैं। 26/11 मुंबई आतंकी हमले को भी स्मरण किया, जिसमें आतंकियों ने भारत की अस्मिता को चुनौती देने का दुस्साहस किया था। सुरक्षा बलों ने बहादुरी से मोर्चा संभालते हुए सभी आतंकियों को ढेर कर दिया था। जिसमें कई वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.