हजारीबाग, नवम्बर 27 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान के नेतृत्व में गुरुवार को आंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष माधो राम केंद्रीय कार्य समिति सदस्य जगदीश राम, ददन रजक प्रदेश कार्य समिति सदस्य गौरीशंकर राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार दास एवं प्रकाश आनंद शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा आज ही के दिन भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के द्वारा रचित भारत का संविधान 26 नवंबर 1949 को अंगीकृत किया गया था। अध्यक्ष माधो राम ने कहा अक्सर देखने को मिल रहा है आए दिन किसी न किसी तरह से संविधान को कमजोर करने की कोशि...