पूर्णिया, नवम्बर 27 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। संविधान दिवस के मौके पर जिले में न्यायपालिका ने आज एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया की ओर से व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के अध्यक्ष कन्हैयाजी चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि संविधान को समझना और उसके मूल्यों को व्यवहार में लाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उनके साथ प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र कुमार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सुनील कुमार समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिले के अन्य न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.