देवघर, नवम्बर 26 -- देवघर,प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी देवघर द्वारा बुधवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकुंद दास के नेतृत्व में समारोह पूर्वक संविधान दिवस मनाया गया। मौके पर कांग्रेसजनों ने अंबेडकर चौक स्थित संविधान निर्माता भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना को सामूहिक रूप से पढ़कर उसे शुद्ध मन से पालन करने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की आधारशिला है। इसे बचाना और सशक्त करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. उदय प्रकाश ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का जो मार्ग दिखाया है, वह सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। आज वर्तमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.