मुरादाबाद, फरवरी 25 -- महानगर समाजवादी पार्टी द्वारा ग्राम लोदीपुर जवाहर नगर में पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी ने कहा कि मौजूदा सरकार मनुवादी लोग चला रहे हैं। यह मनुवादी लोग आपका वोट धर्म के नाम पर ले तो लेते हैं, लेकिन आपका हक आपको किसी हाल में नहीं देंगे। संविधान के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है। आरक्षण को किस तरह खत्म किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संविधान को बचाने के लिए पीडीए का सूत्र अपनाया है। ताराचंद सैनी, जयपाल सिंह सैनी, लालू परवेज, हकीम अहमद, कैलाश सैनी, संजय सैनी, सूरज जाटव, रिंकू सागर, विजय पाल सैनी, राजेंद्र सैनी, फूल सिंह सैनी, चेतराम सैनी, असलम खान, शमशाद, मोहन सिंह पाल, संजीप कश्यप, नेमचंद्र सैनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.