रांची, मई 2 -- चान्हो, प्रतिनिधि। रांची के पुराना विधानसभा मैदान में छह मई को होनेवाली संविधान बचाओ महारैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने सांगठनिक तैयारी तेज कर दी है। इसी सिलसिले में झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चान्हो प्रखंड कार्यालय परिसर में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होनेवाली है। देश का हर नागरिक संविधान की रक्षा को लेकर सजग हो चुका है। रांची में जनसैलाब उमड़ेगा और यह भाजपा को स्पष्ट संदेश देगा कि देशवासी संविधान के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान को कमजोर कर सामाजिक समरसता को तोड़ने का प्रयास कर रही है। इसका जवाब सामाजिक एकता और जन जागरुकता से देना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह सिर्फ रैली नहीं, बल्कि संविधान के अधिकारों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.