आरा, फरवरी 22 -- आरा। भाकपा माले ने शहर के पकड़ी में रविवार को लोकल सम्मेलन आयोजित किया। पकड़ी, मौलाबाग, चंदवा इलाके का लोकल सम्मेलन नफरत की राजनीति और बिहार में बढ़ाते बुलडोजर राज के खिलाफ, संविधान की रक्षा और महिला सुरक्षा व न्याय के सवाल पर आयोजित हुआ। सम्मलेन के मुख्य वक्ता भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी थे। भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा नगर सचिव सुधीर सिंह, सम्मेलन के पर्यवेक्षक के भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य दीना सिंह थे। संचालन तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल में शामिल हरिनाथ राम, मुन्ना कुशवाहा और सोनामती देवी ने किया। क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि बिहार में बनी यह भाजपा-जदयू सरकार गरीबों पर पूरे बिहार में बुलडोजर चला रही है। इस बुलडोजर के खिलाफ तन कर हमें खड़ा होना है। महिला उत्पीड़...