हमीरपुर, नवम्बर 26 -- हमीरपुर, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला न्यायालय के सभागार में प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिवार के सभी न्यायिक अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के संविधान की भावना को नमन करते हुए किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संविधान दिवस के महत्व एवं उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक भारतीय नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह संविधान में निहित आदर्शों और कर्तव्यों का पालन करे तथा देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को सशक्त बनाए। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संविधान के प्रति निष्ठा रखे जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.