प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि भारतीय संविधान की बदौलत हमारा देश में सबसे बढ़िया शासन है। हाईकोर्ट परिसर में पार्किंग और चैंबर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमारे संविधान को लागू हुए 75 वर्ष हो गए है। पूरा देश में हमारा संविधान हमारा गौरव हमारा सम्मान कार्यक्रम हो रहा है। इसी की शृंखला में आज का कार्यक्रम भी जुड़ गया। उन्होंने कहा कि हमें संविधान का सम्मान इसलिए भी करना चाहिए देश में इतनी विविधता होते हुए भी हमारे यहां शासन-प्रशासन की व्यवस्था सबसे बढ़िया तरीके से चल रही है। हम देख रहे हैं कि हमारे आसपास जो देश हैं उसमें कुछ ऐब अव्यवस्थाएं चलती रहती है लेकिन हमारे यहां कोई चुनौती आती है तो उसका अच्छी तरीके से निदान भी निकाल लेते हैं। उसका एकमात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.