जमशेदपुर, सितम्बर 1 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार पूरे देश में चल रहे विधिक सशक्तीकरण एवं जागरूकता अभियान के तहत रविवार को जमशेदपुर प्रखंड के पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी थे। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से ब्लॉक के वीडियो सुमित प्रकाश, सीओ मनोज कुमार, अनामिका गार्गी तथा पुलिस प्रशासन की ओर से परसूडीह थाना प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी त्रिपाठी के साथ वीडियो, सीओ और थाना प्रभारी ने संयुक्त रूप से किया। न्याय सस्ता और सुलभ उपलब्ध कराना उद्देश्य मुख्य अतिथि न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान और कानून को समझना आज की जरूरत है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.