पीलीभीत, फरवरी 19 -- पीलीभीत। करीब दो माह से वेतन का इंतजार कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लंबित वेतन जारी होने के बाद जिले के करीब सात सौ संविदा कर्मचारियों के खातों में धनराशि पहुंच गई है। वेतन मिलने से कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है। जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारी लगातार वेतन की मांग उठा रहे थे। कई कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर जल्द भुगतान की गुहार भी लगाई थी। वेतन न मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहराने लगा था। घर खर्च, बच्चों की फीस और अन्य जरूरी भुगतान प्रभावित हो रहे थे। कुछ कर्मचारियों ने उधार लेकर घर चलाने की बात भी कही थी। शासन स्तर से बजट प्राप्त होते ही वेतन जारी कर दिया गया है। व...