प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- नगर कोतवाली के सराय वीरभद्र पाठक का पुरवा निवासी 52 वर्षीय रामकुमार गौड़ की सोमवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इलाके में उसके जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की चर्चा रही। रामकुमार को सोमवार शाम उल्टियां होने पर परिजन मेडिकल कॉलेज ले आए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। प्रभारी कोतवाल मनोज कुमार यादव ने बताया कि अचानक मौत की सूचना पर शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मौत का कारण साफ नहीं हो सका। बिसरा जांच लिए सुरक्षित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.