लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 23 -- बिजली संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को उपखण्ड कार्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात लगभग 15 हजार आउटसोर्स कर्मियों की छटनी, वेतन, सुरक्षा और सेवा शर्तों से जुड़े कई मुद्दों को लेकर कर्मचारियों ने विरोध जताया। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री अमित मिश्र ने बताया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन ने 15 मई 2017 और 18 सितंबर 2025 के अपने आदेशों का पालन नहीं किया। कर्मचारियों को न तो कार्य के अनुरूप अनुबंध दिए गए और न ही 18 हजार रुपये वेतन निर्धारित किया गया। मार्च 2023 में हटाए गए कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया, वहीं घायल कर्मियों का कैशलेस इलाज और उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति भी नहीं की गई। 55 वर्ष की आयु का हवाला देकर...