बेगुसराय, मार्च 7 -- बीहट, निज संवाददाता। बरौनी मनरेगा कार्यालय में सहायक डाटा ऑपरेटर (संविदाकर्मी) के रूप में कार्यरत पिपरादेवस के 39 वर्षीय विजय कुमार की मौत गुरुवार की शाम कार्यालय में हो गई। कार्यालय में काम करने के क्रम में विजय कुमार अचेत होकर गिर पड़े। मनरेगाकर्मी तुरंत उन्हें उठाकर बरौनी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को काष्ठ शिल्पी समाज तथा एटक से जुड़े प्रतिनिधियों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने बरौनी मनरेगा कार्यालय आकर अधिकारी से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। पीओ मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित संविदाकर्मी के परिजन को हरसंभव मदद देने की कोशिश की जाएगी। मनरेगाकर्मियों ने अपने स्तर से भी मदद का भरोसा दिया है। मृतक की पत्नी पूनम कुमारी ने बताया कि उसके पति वर्ष 2008 से ही बरौनी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.