प्रयागराज, जुलाई 25 -- उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रयागराज क्षेत्र में अनुबंध के आधार पर चालकों की भर्ती के लिए विशेष रोजगार मेला आयोजित करेगा। यह मेला 29 जुलाई को सिविल लाइंस डिपो झूंसी में और 31 जुलाई को राजापुर स्थित लीडर रोड डिपो कार्यशाला में लगेगा। संविदा चालक पद के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए, जिसकी वैधता कम से कम दो वर्ष पुरानी हो। आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 23 वर्ष छह महीने और अधिकतम 58 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, चयनित चालकों को प्रति माह न्यूनतम 5000, किलोमीटर ड्यूटी करने पर 3000 रुपये तक की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधन रविंद्र सिंह ने बताया कि पहला टेस्ट पास करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.