बिजनौर, नवम्बर 8 -- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया। शनिवार को कर्मचारियों एसई कार्यालय संविदा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अकुशल कर्मचारियों से कुशल कर्मचारियों का काम करने, सुरक्षा उपकरण न दिए जाने, सितंबर माह से 37 कर्मचारियों का वेतन न मिलने, ईएसआईसी कार्ड ने बनाए जाने, प्रशिक्षित कर्मचारियों को हटाकर अप्रशिक्षित कर्मचारियों को रखना के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। कर्मचारियों ने चेताया यदि उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने में सभी उपकेंद्रों के संविदा कर्मचारी शामिल रहे। इस अवसर पर जितेंद्र, अनिल, योगराज, तरुण, सुरेंद्र, विक्रम आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.