बदायूं, मई 4 -- विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मियों को बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला है। जिससे उन्हे आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को संविदा कर्मियों ने एसडीओ कार्यालय पर एकत्रित होकर मानदेय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र मानदेय दिलाए जाने की मांग की है। संविदा कर्मियों ने कहा कि उन्हें दो माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसकी वजह से संविदा कर्मियों के लिए आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया है। कर्मियों ने कहा कि उनका जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों को होगी। इस दौरान कर्मियों ने जमकर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.