बलिया, जनवरी 28 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। पिछले 20 महीने से मानदेय नहीं मिलने से आक्रोशित विद्युत उपकेंद्र पहराजपुर पर तैनात संविदा कर्मियों ने बुधवार की सुबह से हड़ताल शुरू कर उपकेंद्र परिसर में धरना पर बैठ गए, जिससे करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब आठ घंटे बाद अधीक्षण अभियंता के आश्वासन पर आपूर्ति चालू हुई। धरना सभा में संविदा कर्मियों द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया वेतन का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक बिजली बहाल नहीं की जाएगी। धरना स्थल पर पहुंचे एसडीओ सुखपुरा एलबी यादव कर्मियों को मनाने का प्रयास किया लेकिन संविदा कर्मी अपनी मांग पर अड़े रहे। एसडीओ ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद अधीक्षण अभियंता विनोद जायसवाल ने एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराने का आश्वासन दिए तब प्रदर्शनकारी माने और विद्युत आप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.