बिहारशरीफ, अप्रैल 27 -- संवाद में स्मार्ट मीटर की जगह साधारण मीटर लगाने की उठी आवाज महिलाओं ने कहा बढ़ाई जाय छात्रवृत्ति और वृद्धा पेंशन कॉलेज आने-जाने के लिए छात्राओं को मिले स्कूटी ग्रामीण सड़कों और तालाबों की निरंतर हो साफ-सफाई और मेंटेनेंस महिला जन संवाद में मुखर होकर ग्रामीण महिलाओं ने रखीं अपनी बातें फोटो : राजगीर बढ़ौना : राजगीर के बढ़ौना गांव में रविवार को महिला जन संवाद में शामिल लोग। राजगीर, निज संवाददाता। प्रखंड की मेयार पंचायत के रौशन जीविका ग्राम संगठन द्वारा रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं को एलईडी टीवी लगी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही अपनी आवाज को बुलंद किया। संवाद में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर की जगह साधारण मीटर लगाने की आवाज उठायी। महिलाओं ने कहा महंगाई को देखते हुए छात्रवृत्ति और...