औरंगाबाद, जून 13 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के धर्मशाला प्रांगण में शनिवार को जीविका दीदियों के लिए एक संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। जीविका बीपीएम ममता कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में किसान कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, लक्ष्मीबाई पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना और किसान हित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। जिन लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है, उनके लिए फॉर्म भरवाए जाएंगे और संवाद किया जाएगा। जीविका बुक कीपर संगीता कुमारी ने बताया कि भागवती जीविका की करीब 250 महिलाएं इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। यह संवाद कार्यक्रम जीविका दीदियों को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.