सासाराम, मई 7 -- अकोढ़ीगोला, एक संवाददाता। प्रखंड की चांदी पंचायत की जयनगर गांव में बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन समिति जीविका के तत्वावधान में महिला संवाद कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक व शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को साझा करने के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। समन्वयक लव कुमार मिश्रा व पूजा कुमारी ने महिलाओं की स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित की। संवाद के दौरान जीविका समूह की महिलाओं ने अपने अनुभव साझा की। बतायी कि कैसे जीविका के माध्यम से उनकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव आए। महिलाओं को एलईडी बल्ब व खिलौना बनाने के प्रशिक्षण की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने वृद्धा व विधवा पेंशन में बढ़ोतरी की मांग की। चूड़ी बनाने के लिए प्रशिक्षण व ई...