सीवान, मई 9 -- सीवान, हिप्र। जिले के 16 प्रखंडों में गुरुवार सरकार और जीविका की संयुक्त पहल पर महिला संवाद कार्यक्रम को पूर्ण सक्रियता के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनकी सामाजिक-आर्थिक आकांक्षाओं को प्रत्यक्ष रूप से समझाने की कोशिश की गई। विभिन्न प्रखंडों में महिला संवाद की गतिविधियाँ प्रभावशाली रूप से संपन्न हुईं। गोरियाकोठी प्रखंड में बीपीआईयू कार्यालय में महिला संवाद का आयोजन हुआ। इसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी ने स्थल का भ्रमण किया और महिलाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। बसंतपुर प्रखंड के बल्थरा पंचायत में महिला संवाद का आयोजन पहले सत्र में संपन्न हुआ। इसमें महिलाओं ने योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ सामुदायिक विकास से जुड़े मुद्दे भी उठाए। बड़हरिया प्रखंड के भोपतपुर पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.