बक्सर, जून 8 -- अभियान 50 दिनों से लगातार महिला संवाद कार्यक्रम हो रहा है 821 महिला संवाद का सफल कार्यक्रम जिले में हो गया फोटो संख्या-10, कैप्सन- रविवार को राजपुर में महिला संवाद में भाग लेती महिलाएं। बक्सर, हमारे संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं का विचार व सरकारी योजनाओं का लाभ देते हुए उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का प्रयास लगातार किया ज रहा है। इसके लिए जीविका के सहयोग से महिला संवाद चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम पिछले 50 दिनों से लगातार चल रहा है। जिले में अब तक कुल 821 महिला संवाद कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इसमें 1,70,000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया है। संवाद के माध्यम से 21,916 आकांक्षाएं दर्ज हुई। इसमें महिलाओं ने अपने विचारों को खुलकर सामने रखा हैं। उक्त आशय की जानकारी जीविका के डीपीएम चंदन कुमार सुमन ने दी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.