देहरादून, दिसम्बर 9 -- भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला के साथ मुलाकात कर उन्हें लेखक गांव उत्तराखंड में आयोजित होने वाले आगामी 'वेद विश्व शांति सम्मेलन' के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान निदेशक विदुषी ने कहा कि यह संवाद भारतीय साहित्य, संस्कृति और वैश्विक बौद्धिक मंच के बीच एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा। मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नाडेला अपने परिवार के साथ एलबीएस अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक संबोधन दिया। संवाद के दौरान लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने पिछले दो वर्षों से लेखक गांव द्वारा की जा रही साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। विदुषी निशंक ने अपने पिता के योगदान पर विशेष र...