जामताड़ा, फरवरी 15 -- मिहिजाम,प्रतिनिधि।मिहिजाम नगर परिषद क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज है। लेकिन चुनावी शोर-शराबे के बीच शहर में मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा ज्यादा सुनाई दे रही है। आम नागरिक नियमित पेयजलापूर्ति, पानी कनेक्शन शुल्क में बढ़ोतरी और साफ-सफाई व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। नगर पंचायत से नगर परिषद बने करीब 18 वर्ष बीत जाने के बावजूद कई मोहल्लों में नियमित पेयजलापूर्ति अब भी चुनौती बनी हुई है। वहीं पानी कनेक्शन के शुल्क में बीते वर्षों में हुई बढ़ोतरी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि विगत पांच वर्ष पूर्व पानी कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को शुल्क के रूप में 04 हजार रुपए देने पड़ते थे। उसे बढ़ाकर एक हजार स्क्वायर फीट में 07 हजार और एक हजार स्क्वायर फीट से 02 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.